Home Breaking News सोशल मीडिया यूजर्स ने ढूंढ डाली Welcome से ‘मजनू भाई’ की घोड़े...

सोशल मीडिया यूजर्स ने ढूंढ डाली Welcome से ‘मजनू भाई’ की घोड़े वाली रियल पेंटिंग, बोले – ‘इन्हें फ्यूचर पता था’

13
0

सोशल मीडिया यूजर्स ने ढूंढ डाली Welcome से ‘मजनू भाई’ की घोड़े वाली रियल पेंटिंग, बोले – ‘इन्हें फ्यूचर पता था

नई दिल्ली। फिल्म वेलकम (Welcome) से मजनू भाई की घोड़े वाली पेंटिंग तो आपको याद ही होगी। इसको लेकर कई मजेदार मीम्स भी बन चुके हैं। अब हाल ही में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसी ही एक मिलता जुलता रियल सीन ढूंढ़ निकाला है।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस का मानना है कि मजनू भाई अपने टाइम से काफी आगे थे और उन्होंने ये पहले ही इमेजिन कर लिया था। फिल्म में मजनू भाई का रोल अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने निभाया था। मूवी में उनके साथ नाना पाटेकर नजर आए थे जिन्होंने उदय का रोल निभाया था। इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बकरी गधे की पीठ पर आराम से खड़े होकर पेड़ से पत्तियां खाती नजर आ रही है। इस विचित्र लेकिन मनोरंजक सीन को फैंस साल 2007 की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ में मजनू भाई की मशहूर पेंटिंग से जोड़कर देख रहे हैं जिसने उन्हें इसकी याद दिला दी।

पिछले कुछ सालों में वेलकम ने कॉमेडी प्रेमियों के बीच एक कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है। फिल्म की रिलीज के काफी समय बाद भी इसके कई सीन्स मीम कल्चर पर छाए हुए हैं। सबसे यादगार पलों में से एक में अनिल कपूर का किरदार, मजनू भाई और उनकी ये पेटिंग है