Home Breaking News सीएम के पैर छुए और लगाया गले… सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार की...

सीएम के पैर छुए और लगाया गले… सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार की इस मुलाकात के क्या हैं सियासी मायने?

13
0

सीएम के पैर छुए और लगाया गले… सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार की इस मुलाकात के क्या हैं सियासी मायने

 

कर्नाटक में सत्ता को लेकर सस्पेंस बरकरार है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे देने और डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बेंगलुरु में सीएम आवास पर पहुंचे हैं। जहां वे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात किए हैं।

बेंगलुरु में CM आवास पर नाश्ते की बैठक के दौरान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस दौरान डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के पैर भी छुए।मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में सिद्दरमैया शिवकुमार को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार शिवकुमार सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस बात की चर्चा चल रही शायद सिद्दरमैया नाश्ते की मीटिंग में सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा करेंगे ताकि शिवकुमार को मौका मिल सके।