कर्नाटक के कलबुर्गी में भीषण सड़क हादसा, कार और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लाडजापुर के पास एक चार-पहिया वाहन की लॉरी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।