ममता बनर्जी के करीबी शांतनु सिन्हा पर शुरू हो गया एक्शन! सुबह-सुबह पूर्व DGP के घर पहुंच गई ED, 9 ठिकानों पर रेड
ED Raid In West Bengal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता और मुर्शिदाबाद में सोना पप्पू और शांतनु सिन्हा बिस्वास से जुड़े मामले में 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.
ED Raid In West Bengal: पश्चिम बंगाल में कथित रंगदारी रैकेट और वित्तीय अनियमितताओं की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने कोलकाता और मुर्शिदाबाद समेत कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की. इस कार्रवाई का केंद्र कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसी और कालीघाट थाने के पूर्व इंस्पेक्टर-इन-चार्ज शांतनु सिन्हा विश्वास से जुड़े ठिकाने हैं.