Home Breaking News भारत पर क्यों भरोसा करें’, नॉर्वे की पत्रकार ने मानवाधिकारों से जुड़ा...

भारत पर क्यों भरोसा करें’, नॉर्वे की पत्रकार ने मानवाधिकारों से जुड़ा पूछा सवाल तो MEA ने दिया दो टूक जवाब

21
0

भारत पर क्यों भरोसा करें’, नॉर्वे की पत्रकार ने मानवाधिकारों से जुड़ा पूछा सवाल तो MEA ने दिया दो टूक जवाब

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे की यात्रा के दौरान ओस्लो में एक पत्रकार ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में विदेश मंत्रालय ने सोमवार को तुरंत उस पत्रकार को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया और कहा कि हमारा संविधान लोगों के अधिकारों की गारंटी देता है।

एक पत्रकार ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बार-बार यह जवाब मांगा कि ‘भारत पर भरोसा क्यों किया जाना चाहिए’। इसके चलते विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और नॉर्वे के एक पत्रकार के बीच तीखी बहस हो गई।विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है और अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में कानूनी उपचार भी देता है। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश ने आजादी के समय से ही महिलाओं के लिए समान मतदान अधिकारों को सुनिश्चित किया है।