Home Breaking News बिहार ने पहली बार हासिल किया 60.21 प्रत‍िशत CD रेशियो; बैंकिंग सेक्टर...

बिहार ने पहली बार हासिल किया 60.21 प्रत‍िशत CD रेशियो; बैंकिंग सेक्टर में बना नया रिकॉर्ड

15
0

बिहार ने पहली बार हासिल किया 60.21 प्रत‍िशत CD रेशियो; बैंकिंग सेक्टर में बना नया रिकॉर्ड

 

पटना। राज्य स्तरीय बैंकिंग समीक्षा बैठक में बिहार में कार्यरत सरकारी, निजी एवं अन्य बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

बैठक में ऋण वितरण, प्राथमिकता क्षेत्रों में वित्तीय प्रवाह, क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो, जमा राशि तथा कृषि एवं एमएसएमई क्षेत्रों में ऋण प्रवाह की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों से पता चला कि बिहार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में पहली बार 60.21 प्रतिशत सीडी रेशियो हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है।