: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होगी।
कैबिनेट पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी दे सकती है। कैबिनेट के सामने एक दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव विचार के लिए रखे जाएंगे।