हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश्वसियों से अपील की थी कि ईंधन की बचत को ध्यान में रखते हुए वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा
दिया जाना चाहिए। एक एम्प्लॉई ने उनकी बात तुरंत मान ली है। उन्होंने अगले 1 साल तक घर से काम करने के लिए अप्लाई किया है। उनका ईमेल वायरल होता जा रहा है। अब यह AI है या असली, यह चर्चा का विषय बन चुका है।
वेस्ट एशिया में बढ़ती टेंशन की वजह से ईंधन की किल्लत और तेल के बढ़ते दाम पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय हैं। इस चिंता से निपटने का एक तरीका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में दिया था। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम पर वापस आने की अपील की थी। एक एम्प्लॉई ने ये अपील मानते हुए अगले एक साल घर से काम करने की अप्लीकेशन एचआर को भेज दी है। यह ईमेल वायरल है,