Home Breaking News नागपुर में आरएसएस मुख्यालय और स्मृति मंदिर को रेडियोएक्टिव हमले की धमकी...

नागपुर में आरएसएस मुख्यालय और स्मृति मंदिर को रेडियोएक्टिव हमले की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।

10
0

नागपुर में आरएसएस मुख्यालय और स्मृति मंदिर को रेडियोएक्टिव हमले की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। गुमनाम पत्र में यह धमकी दी गई है।

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस मुख्यालय और स्मृति मंदिर को रेडियोएक्टिव हमले की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। एक गुमनाम पत्र में ‘रेडियोएक्टिव’ हमले की धमकी दी गई। इससे शहर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा पत्र नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्रकुमार सिंगल को भेजा गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाल मुख्यालय और रेशीमबाग स्थित स्मृति मंदिर परिसर का जिक्र है। इस धमकी भरे पत्र में ‘डीएसएस’ नाम के एक कथित संगठन का जिक्र किया गया है और संघ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है।