Home Breaking News मध्यप्रदेश में गर्मी अब विकराल रूप लेती जा रही है।

मध्यप्रदेश में गर्मी अब विकराल रूप लेती जा रही है।

22
0

मध्यप्रदेश में गर्मी अब विकराल रूप लेती जा रही है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगती है

 

और दोपहर में हालात और ज्यादा कठिन हो जाते हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।मौसम केंद्र, भोपाल के अनुसार शनिवार को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, उमरिया, मंडला, बालाघाट, मंदसौर, रतलाम, धार, झाबुआ और आलीराजपुर समेत कई इलाके इसकी चपेट में रहेंगे। बाकी जिलों में भी भीषण गर्मी बनी रहेगी।