Home Breaking News मुस्कान, साहिल आज देंगे अपनी सफाई:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में होगी...

मुस्कान, साहिल आज देंगे अपनी सफाई:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में होगी पेशी।

10
0

मुस्कान, साहिल आज देंगे अपनी सफाई:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में होगी पेशी

 

मेरठ के चर्चित ब्लूड्रम सौरभ हत्याकांड में आरोपित सौरभ की पत्नी मुस्कान, प्रेमी साहिल आज पक्ष रखेंगे।

ब्लू ड्रम चर्चित केस में अब 313 की कार्रवाई शुरू हो रही है। सुनवाई की पहली तारीख 15 अप्रैल थी लेकिन विशेष कारणों से उस तारीख पर सुनवाई नहीं हुई थी। इसलिए अगली तारीख 18 अप्रैल लगी थी। इसमें दोनों अपना पक्ष रखना था। लेकिन सुनवाई टलकर अब 21 अप्रैल की डेट लगी है।

22 गवाहों की गवाही पूरी

मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ की हत्या मामले में 22 गवाहों की गवाहियां अदालत में हो चुकी है। इन गवाहियों के बाद एविडेंस क्लोज हो चुके हैं। अब 313 की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके बाद फाइनल जिरह होगी और कोर्ट इस हत्याकांड पर अपना फैसला सुनाएगी