1800 करोड़ी फिल्म का टूटेगा घमंड? ‘धुरंधर 2’ की नहीं थम रही कमाई की सुनामी।
- ‘धुरंधर 2’ की आंधी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को ‘दंगल’ से पहले एक और बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बस 9 करोड़ और चाहिए।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) की रफ्तार को बॉक्स ऑफिस पर रोकना अब बेहद मुश्किल हो रहा है। इस फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुए तकरीबन 33 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस का सिंहासन छोड़ने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है।