‘मैं युद्ध में बहुत आगे हूं’, पाकिस्तान में ईरान से वार्ता पर अनिश्चितता के बीच ट्रंप का दावा।
नई दिल्ली। आने वाले दिनों में ईरान के साथ सीधी बातचीत के एक नए दौर के लिए एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के पाकिस्तान जाने की उम्मीद है। हालांकि तेहरान ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह बातचीत में शामिल होगा या नहीं। ये बातचीत इस्लामाबाद में आमने-सामने की चर्चा का दूसरा प्रयास होगा