Home Breaking News Mumbai Bangalore Vandeh Bharat Sleeper : मुंबई और बेंगलुरु के बीच एक...

Mumbai Bangalore Vandeh Bharat Sleeper : मुंबई और बेंगलुरु के बीच एक नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू करने की मंज़ूरी मिल गई है।

16
0

Mumbai Bangalore Vandeh Bharat Sleeper : मुंबई और बेंगलुरु के बीच एक नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू करने की मंज़ूरी मिल गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र सरकार को धन्यवाद कहा। वंदे भारत स्लीपर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और केएसआर बेंगलुरु के बीच चलेगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुंबई से बेंगलुरु के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। सीएम फडणवीस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए दी। यह नई ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) मुंबई से केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन तक चलेगी। यह सेवा खास तौर पर इन दो बड़े शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।