मुंबई में अपना घर होनेका सपना होगा पूरा प्रधानमंत्री आवास योजनासे।
मुंबई में अपना घर होना आज के समय में भी किसी सपने से कम नहीं है। मिडिल क्लास फैमिली का यह सपना जल्द पूरा होने वाला है।
मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली (पश्चिम) में निम्न और मध्यम आय वाले परिवारों के लिए एक विशाल टाउनशिप के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के तहत इस मेगा-प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। यह महाराष्ट्र के किसी भी मेट्रो शहर में इस तरह की पहली परियोजना होगी।