भारतीय टीम का दरवाजा तोड़ते वैभव सूर्यवंशी, दिग्गज गेंदबाजों को बना रहे हैं खिलौना।
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी.. 15 साल का ये बल्लेबाज अब गेंदबाजों के लिए खौफ बन चुका है। खेल ऐसा कि बड़े-बड़े गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगड़ जाए। पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।