‘Dhurandhar से सबकी जली’… Zakir Khan के कमेंट पर भड़के सिद्धार्थ आनंद, कॉमेडियन को बताया डफर; लगा डाली क्लास।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता को हर कोई एन्जॉय कर रहा है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई आदित्य धर के क्राफ्ट और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की दाद दे रहा है। हालांकि, इसी बीच एक अवॉर्ड शो में कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) ने ‘धुरंधर 2’ से जुड़ा एक ऐसा जोक मारा है, जिससे इंडस्ट्री में कई लोगों का पारा चढ़ गया है।
अमीषा पटेल के बाद अब शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ और ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी जाकिर खान को ‘असली डफर’ बताते हुए उन्हें कड़ी लताड़ लगाई है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है।जाकिर खान ने एक अवॉर्ड शो में मजाकिया तौर पर ‘धुरंधर 2’ की सफलता को लेकर इंडस्ट्री पर टारगेट करते हुए कहा था, “फिल्म में बम फूटे लियारी में… और यहां धुआं उड़ा बांद्रा-जुहू में।” कॉमेडियन के इस कमेंट पर पलटवार करते हुए ‘किंग’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “जुहू-बांद्रा के लोगों ने ही पिछले 50 सालों में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अगर आप उनके कंट्रीब्यूशन को नहीं समझ रहे हैं, तो यह आपकी बेवकूफी है।”