Home Breaking News मुंबई,पुणे, नागपुर समेत महाराष्ट्र में घर खरीदारों को बड़ी राहत, सरकार ने...

मुंबई,पुणे, नागपुर समेत महाराष्ट्र में घर खरीदारों को बड़ी राहत, सरकार ने नहीं बढ़ाई रेडी रेकनर दर।

19
0

 

 

मुंबई,पुणे, नागपुर समेत महाराष्ट्र में घर खरीदारों को बड़ी राहत, सरकार ने नहीं बढ़ाई रेडी रेकनर दर।

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए रेडी रेकनर रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया है। इससे घर खरीदारों को अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगे। पिछले साल सरकार ने एमएमआर परिसर के लिए रेडी रेकनर की दरों में 3.39% की वृद्धि की थी। लेकिन इस बार दरें स्थिर रखने से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। क्रेडाई-एमसीएचआई के पूर्व अध्यक्ष डोमिनिक रोमेल ने इसका स्वागत किया है।

डोमिनिक के मुताबिक, इजराइल-अमेरिका, ईरान युद्ध का खामियाजा रियल इस्टेट सेक्टर को भुगतना पड़ रहा है। नरेडको चेयरमैन निरंजन हीरानंदानी के अनुसार रेडी रेकनर दरों को स्थिर रखना एक दूरदर्शी और समयानुकूल निर्णय है। रियल एस्टेट क्षेत्र लागत बढ़ोतरी के प्रति संवेदनशील है। ऐसे में यह फैसला घर खरीदारों और डिवेलपर्स दोनों के लिए राहत लेकर आया है।