यूपी में कामगारों की बल्ले-बल्ले, आज से बढ़ी मजदूरी, लाखों श्रमिकों की जेब में आएंगे ज्यादा पैसे।
UP News: यूपी में संगठित, असंगठित क्षेत्र के लाखों कामगारों को बुधवार से ज्यादा मजदूरी मिलेगी। श्रम विभाग ने कालीन, कांच, ईंट-भट्ठा, प्लास्टिक, डेयरी सहित अन्य तमाम उद्योगों में सेवारत कामगारों के लिए नए सिरे से मजदूरी की मूल दरों एवं परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का निर्धारण किया है। इस आधार पर अकुशल, अर्द्ध-कुशल, कुशल, अति कुशल आदि श्रेणियों के कामगारों की मजदूरी में इजाफा किया गया है। यह बढ़ोतरी 10 से 13-14 रुपये रोज प्रतिदिन तक है। श्रम विभाग हर छमाही महंगाई भत्ता बदलता है।