उत्तर बंगाल:विधानसभा चुनाव में इस बार भी उत्तर बंगाल में कई सीटों पर आदिवासी मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं।
खासकर दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जैसे जिलों में यह उम्मीदवारों की जीत और हार तय करते हैं।
आदिवासी समुदाय के लिए 16 सीटें आरक्षित
उत्तर बंगाल में 54 विधानसभा सीटों में आदिवासी समुदाय के लिए 16 सीटें आरक्षित हैं। यही वजह है कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस इस वोट बैंक पर नजर गड़ाए हुए हैं। इस बार चुनाव में इन्हीं दोनों के बीच मुख्य मुकाबला भी है।
पिछले विधानसभा चुनाव में तराई और डुवार्स इलाकों में तृणमूल काफी पिछड़ गई थी। कई आदिवासी बहुल सीटें भाजपा के खाते में चली गई थीं।