जन्मदिन पर राम चरण की ‘Peddi’ से धांसू लुक हुआ आउट, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस की थम गईं सांसें
राम चरण (Ram Charan) के बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) का से उनका फर्स्ट लुक रिवील किया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस और इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। मूवी में वो ‘पेड्डी पहलवान’के तौर पर नजर आएंग।
इसी के साथ ही मेकर्स ने इसका एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया है जिसमें राम चरण का क्रिकेट से कुश्ती की ओर ट्रांजिशन दिखाया गया है। इस ट्रांजिशन की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है और फैंस इसे अब तक का बेस्ट ट्रांजिशन बता रहे हैं।