लखनऊ:लखनऊ-वाराणसी वाया सुल्तानपुर कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। मौजूदा हाईवे ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा।
लखनऊ-वाराणसी वाया सुल्तानपुर कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। मौजूदा हाईवे ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ-कानपुर कॉरिडोर का लोकार्पण भी अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा। एक्सप्रेस वे शुरू होने के बाद लोग 35 से 40 मिनट में लखनऊ से कानपुर सीधे पहुंच सकेंगे। करीब 62 किलोमीटर लम्बे इस एक्सप्रेस वे के निर्माण पर 4500 करोड़ की लागत आयी है। यह ऐलान गुरुवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण के लोकार्पण समारोह में किया