Home Breaking News भारत:भारत ने अग्नि-V बंकर बस्‍टर मिसाइल डेवलप करने की घोषणा कर दी।

भारत:भारत ने अग्नि-V बंकर बस्‍टर मिसाइल डेवलप करने की घोषणा कर दी।

35
0

 भारत:भारत ने अग्नि-V बंकर बस्‍टर मिसाइल डेवलप करने की घोषणा कर दी।

य‍ह बंकर बस्‍टर मिसाइल 80 से 100 मीटर अंदर तक में स्थित ठिकानों को तबाह करने में सक्षम है। इसके बाद से पाकिस्‍तान के मन में ऐसा खौफ बैठा है कि वह खुद के लीडरशिप को सुरक्षित करने में जुट गया है. पीएम शाहबाज शरीफ ने अब भारत के प्रहार से बचने के लिए तुर्की से गुहार लगाई है। इस्‍लामाबाद अपने एयरफोर्स के टॉप लीडरशिप और उनके परिवार को सुरक्षित रखने के लिए VIP बंकर बनाने का फैसला किया है।

इसका ठेका तुर्की की एक कंपनी को दिया गया है। पाकिस्तान अपनी सैन्य कमान की सुरक्षा और युद्धकालीन ऑपरेशनल कैपेबिलिटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।जानकारी के अनुसार, एक तुर्की डिफेंस एंड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर कंपनी को पाकिस्तान वायुसेना के शीर्ष नेतृत्व और उनके परिवारों के लिए उच्च सुरक्षा वाले वीआईपी बंकरों का नेटवर्क बनाने का 30 मिलियन डॉलर (तकरीबन 839 करोड़ पाकिस्‍तानी रुपया) का ठेका मिला है।