इजरायल-ईरान महायुद्ध के बीच पीएम मोदी ने की CCS की बैठक, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
,
ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका का सैन्य संघर्ष जारी है। ईरान को को इस महायुद्ध में बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। उनके सुप्रीम लीडर खामेनेई का खात्मा हो चुका है। वहीं इस जंग पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। भारत भी लगातार इन हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की।
इसमें पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई। यह बैठक अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद मौजूदा वैश्विक स्थिति और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई गई थी।