Home Breaking News महाराष्ट्र के अंबोली में हुई चेरापूंजी से ज्यादा बारिश,बिहार में नदियां उफान...

महाराष्ट्र के अंबोली में हुई चेरापूंजी से ज्यादा बारिश,बिहार में नदियां उफान पर, उत्तराखंड-हिमाचल में भूस्खलन… 

11
0

महाराष्ट्र के अंबोली में हुई चेरापूंजी से ज्यादा बारिश,बिहार में नदियां उफान पर, उत्तराखंड-हिमाचल में भूस्खलन.. 

आईएमडी ने उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में सक्रिय मानसून के कारण भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

नई दिल्ली। उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहने की संभावना है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम का यह सिस्टम उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्सों में बने कम दबाव वाले क्षेत्र मानसून ट्रफ और देश भर के मौसम पर असर डालने वाले कई अन्य वायुमंडलीय सिस्टम से प्रभावित हो रहा है।