वर्किंग डे में भी नहीं थमी Jana Nayagan की कमाई की रफ्तार, मंगलवार को हुई नोटों की बारिश
नई दिल्ली। स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के अलावा इस वक्त अगर कोई फिल्म कमर्शियल तौर पर भारतीय सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है तो उसका नाम जन नायकन (Jana Nayagan) है। साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है।
आलम ये है कि वीकेंड बीतने के बाद भी जन नायकन कलेक्शन के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है। इसका अंदाजा आप विजय की इस पॉलिटिकल थ्रिलर के 13वें दिन के कारोबार से आसानी से लगा सकते हैं।
जन नायकन की शानदार कमाई जारी
अक्सर ऐसा होता है कि दूसरा वीकेंड बीतने के बाद फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज होती है और रफ्तार थमने लगती है। फिलहाल जन नायकन के मामले में बेशक ऐसा होता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी कलेक्शन के नंबर्स इतने खराब नहीं हैं, जिनके बारे में बात न की जाए। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के 13वें दिन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।