Home Breaking News चंडीगढ़ में नशे में झूमते युवकों के 3 VIDEO:एक आंखें बंद कर...

चंडीगढ़ में नशे में झूमते युवकों के 3 VIDEO:एक आंखें बंद कर मेज पर झूमा, दूसरा जमीन पर सिर टिकाकर बैठा

29
0

चंडीगढ़ में नशे में झूमते युवकों के 3 VIDEO:एक आंखें बंद कर मेज पर झूमा, दूसरा जमीन पर सिर टिकाकर बैठा; 2 जंगल में इंजेक्शन लगाते दिख

चंडीगढ़ के IT पार्क थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर तीन युवक नशे की हालत में नजर आए। इनके वीडियो सामने आने के बाद शहर में नशे की समस्या को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

एक वीडियो में युवक आंखें बंद करके एक ही जगह पर झूमता दिखाई दे रहा है। दूसरे वीडियो में एक युवक काफी देर तक जमीन पर सिर टिकाकर बैठा नजर आया। वहीं, तीसरे मामले में दो युवक जंगल के पास बैठे दिखाई दिए। इनमें से एक युवक कुछ देर के लिए खड़ा हुआ, इधर-उधर देखा और फिर नीचे बैठ गय और नशे का इंजेक्शन लगाता है।