अमेरिका-ईरान में हमले जारी, लेकिन होर्मुज में बढ़ी जहाजों की आवाजाही; कच्चे तेल की कीमत बढ़ी
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों का सिलसिला जारी है। हालांकि, इस तनाव के बीच वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए राहत की खबर यह है कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही फिर तेज होने लगी है।