शादी से कुछ महीने पहले एक कपल लोहागढ़ फोर्ट की चोटियों पर प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गया था। लेकिन यह शूट एक दर्दनाक मौत में बदल गया।
शुरुआत में मामला हादसा लगा, लेकिन पुलिस जांच में दावा किया गया कि इसके पीछे एक सुनियोजित साजिश थी। आरोप है कि 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की हत्या उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर की। पुलिस का कहना है कि हत्या की योजना कई दिन पहले से बनाई गई थी और इस मामले में कई ऐसे घटनाक्रम सामने आए, जिन्होंने जांच की दिशा ही बदल दी। आइए, इस पूरे मामले की टाइमलाइन के जरिए समझते हैं कि अब तक क्या-क्या सामने आया है।