Home Breaking News मानसून पूरी तरह से सक्रिय, आज प्रदेश के 46 जिलों में बरसात...

मानसून पूरी तरह से सक्रिय, आज प्रदेश के 46 जिलों में बरसात की चेतावनी; नौ डिग्री तक गिरा पारा

13
0

मानसून पूरी तरह से सक्रिय, आज प्रदेश के 46 जिलों में बरसात की चेतावनी; नौ डिग्री तक गिरा पारा

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को पश्चिमी और तराई के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश बिजनौर के नजीबाबाद में 24 घंटे के दौरान 306 मिमी दर्ज की गई, जो वर्ष 1952 के बाद मापन के इतिहास में तीसरी सबसे अधिक बारिश है। लगातार बारिश से कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।