त्रिकुट पर्व पर हर पल बदलते मौसम में मां वैष्णो देवी ने थामा भक्तों का हाथ, भीड़ कम होने से भक्त खुशरुक-रुक कर हो रही बारिश और बदलते मौसम के बावजूद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पारंपरिक मार्ग से सुचारु रूप से जारी रही।
पल-पल बदल रहे मौसम और बीच-बीच में हो रही बारिश के बावजूद मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पारंपरिक मार्ग से सुचारू रूप से जारी रही। सुरक्षा कारणों से महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग अभी भी बंद रखा गया है, जिसके चलते बैटरी कार सेवा संचालित नहीं हो सकी। वहीं त्रिकूट पर्वत पर बादलों का जमाव और रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण हेलीकॉप्टर सेवा भी दिन के अधिकांश समय प्रभावित रही।