Raja Shivaji Box Office: दुनियाभर में ‘राजा शिवाजी’ ने मचाया गदर, शुक्रवार को Historical Drama पर हुई नोटों की बारिश
रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा Raja Shivaji ने थिएटर में 8 दिन पूरे कर लिये हैं, आइए जानते हैं फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की?
रितेश देशमुख की राजा शिवाजी दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हिस्टोरिकल ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये का साथ शुरुआत की। अब आइए जानते हैं एक हफ्ता पूरा होने के बाद फिल्म ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया?
राजा शिवाजी कलेक्शन डे 8
रितेश देशमुख की राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की, अपने पहले शनिवार को फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये और रविवार को इसने 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई लेकिन फिर भी ठीकठाक कमाई जारी रही।