Home Breaking News Pune Curfew News: पुणे में आज से 14 दिन तक पाबंदियां लागू,...

Pune Curfew News: पुणे में आज से 14 दिन तक पाबंदियां लागू, पढ़िए गाइडलाइंस और जानिए क्या करें और क्या नहीं

36
0

Pune Curfew News: पुणे में आज से 14 दिन तक पाबंदियां लागू, पढ़िए गाइडलाइंस और जानिए क्या करें और क्या नहीं

पुणे पुलिस ने शहर में 14 दिनों का कर्फ्यू लगा दिया है। ऐसी खबरों के बाद पुलिस ने साफ किया है कि पुणे में कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, बल्कि कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। पुणे प्रशासन ने 26 मई की रात से शुरू होकर दो हफ़्तों के लिए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है और भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी है।

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में कर्फ्यू लगाए जाने की खबरें आ रही हैं। दरअसल पुणे प्रशासन ने 26 मई की रात से शुरू होकर 14 दिनों के लिए शहर में पाबंदियां लगा दी हैं। इसके तहत सार्वजनिक सभाओं पर रोक रहेगी। हालांकि, पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने स्पष्ट किया कि कोई लॉकडाउन नहीं है और जमावबंदी के आदेश केवल त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती पाबंदियां हैं। पुणे पुलिस के एक आदेश के अनुसार, जब तक ये पाबंदियां लागू रहेंगी, तब तक विरोध प्रदर्शन, मार्च, बैठकें और इसी तरह की सार्वजनिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।