Dhurandhar 2 देखने को बेताब हुआ हॉलीवुड का सुपरस्टार, रणवीर सिंह और जॉन की फिल्म के बीच है गहरा कनेक्शन!
नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में गर्दा उड़ाया है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1104 करोड़ के आसपास का हुआ है, वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 1900 करोड़ से ज्यादा कमाए।
‘धुरंधर 2’ के नेटफ्लिक्स ( Netflix) पर आने के बाद जहां विदेशी ऑडियंस ने इसे बेस्ट इंडियन फिल्म घोषित कर दिया है और मूवी ग्लोबल चार्ट में नंबर 9 पोजीशन पर आ चुकी है, वहीं इस बीच ही एक बड़े हॉलीवुड सुपरस्टार ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने की इच्छा जताई है।