अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, दिया इस जरूरी मदद का भरोसा
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से उनसे संपर्क किया था।