Home Breaking News दिल्ली में भीषण अग्निकांड: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट, चार मंजिला इमारत...

दिल्ली में भीषण अग्निकांड: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट, चार मंजिला इमारत में लगी आग, नौ की मौत; रेस्क्यू जारी

20
0

दिल्ली में भीषण अग्निकांड: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट, चार मंजिला इमारत में लगी आग, नौ की मौत; रेस्क्यू जार

देश की राजधानी दिल्ली में एक और बड़ा हादसा हुआ है। शाहदरा के विवेक विहार में एक 4-मंजिला इमारत में आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली के विवेक विहार में देर रात छह फ्लैटों में अचानक आग लग गई। सुबह 3:47 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने की बाद उसमें कई लोग फंस गए जिनका रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं।

अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 9 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।