Home Breaking News PNG Connections: मार्च में 50 हजार घरों तक पहुंचा PNG गैस कनेक्शन,...

PNG Connections: मार्च में 50 हजार घरों तक पहुंचा PNG गैस कनेक्शन, फरवरी के मुकाबले 3 गुना इजाफा

13
0

PNG Connections: मार्च में 50 हजार घरों तक पहुंचा PNG गैस कनेक्शन, फरवरी के मुकाबले 3 गुना इजाफा

Mumbai PNG Connections: रसोई गैस सिलेंडर के संकट के बीच लोगों का रुझान पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की ओर से तेजी से बढ़ा है। आलम यह है कि महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मार्च 2026 में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शनों की संख्या में 200% से अधिक की वृद्धि हासिल की है।

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मार्च 2026 में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शनों की संख्या में 200% से अधिक की वृद्धि हासिल की है। फरवरी 2026 में जहां करीब 16 हजार कनेक्शन दर्ज किये गए थे, वहीं मार्च में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 50 हजार घरों तक पहुंच गया है। मार्च महीने में पीएनजी कनेक्शन के लिए रोजाना मिलने वाली पूछताछ में भी 4 से 5 गुना तक बढ़ोतरी हुई है, जो लोगों में गैस कनेक्शन के प्रति बढ़ती मांग को दर्शाता है।

कुछ एरिया में अनुमति मिलते ही शुरू होगा सप्लाई

एमजीएल ने कई हाउसिंग एरिया में पहले से ही पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर बिछा दिया है, ताकि अनुमति मिलते ही जल्द से जल्द गैस सप्लाई शुरू की जा सके।