IPL- तुषार देशपांडे के बेहतरीन आखिरी ओवर से जीत राजस्थान:गुजरात को 11 रन चाहिए थे 4 ही बनाने दिए, जुरेल-जायसवाल की फिफ्टी
IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 6 रन से हरा दिया।मैच के आखिरी ओवर में गुजरात को 11 रन की जरूरत थी। तुषार देशपांडे ने इसमें 4 रन ही दिए और राजस्थान को रोमांचक जीत दिला दी।
लगातार दूसरी जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर है। गुजरात दो हार के साथ सातवें स्थान पर है।