Home Breaking News नवगछिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर के...

नवगछिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक झुलसा, आवागमन ठप।

14
0

नवगछिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक झुलसा, आवागमन ठप।

भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खरीक थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर खरीक चौक के पास ट्रक और मिनी ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और कुछ ही देर में वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।