दुष्कर्म का आरोपित ढोंगी बाबा खरात का ‘मनी गेम’, 130 से अधिक फर्जी खातों का हुआ खुलासा।
दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे ढोंगी बाबा अशोक खरात के काले साम्राज्य का सच सामने आ रहा है। उसने महाराष्ट्र की दो सहकारी ऋण समितियों में अलग-अलग नामों से 130 से अधिक खाते खोले और पिछले कुछ वर्षों में 62.74 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन किए।