Home Breaking News दुर्ग में शुक्रवार को ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम छत्तीसगढ़ के बैनर तले...

दुर्ग में शुक्रवार को ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम छत्तीसगढ़ के बैनर तले सैकड़ों बौद्ध समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

11
0

दुर्ग में शुक्रवार को ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम छत्तीसगढ़ के बैनर तले सैकड़ों बौद्ध समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने नारेबाजी करते हुए धार्मिक अधिकार, संविधान और सामाजिक अस्मिता से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर प्रतिनिधि तहसीलदार क्षमा यदु को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और बिहार सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन की प्रमुख मांग बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार के नियंत्रण से संबंधित थी। फोरम ने बी.टी.एम.सी. एक्ट 1949 को रद्द करने और महाबोधि मंदिर का नियंत्रण बौद्धों को सौंपने की मांग की।