दिल्ली में BJP की बैठक रद्द, पटना लौटे NDA नेता:बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला टला,
CM रेस में पांच नाम; सीएम नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य की शपथ ली। इधर, बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी, जो बाद में रद्द कर दी गई।
इसके साथ ही एनडीए के सभी नेता पटना लौट रहे हैं। बैठक स्थगित होने के कारण बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला फिलहाल टल गया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस बैठक की अध्यक्षता करने वाले थे। बैठक 12 बजे के बाद होने की बात कही जा रही थी।