चांद के रहस्यमयी हिस्से का आज पहली बार होगा दीदार, चंद्रमा के दूरस्थ हिस्से तक पहली मानव उड़ान।
नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सोमवार को इतिहास रचने जा रहा है, जब इंसान पहली बार चंद्रमा के उस रहस्यमयी हिस्से का प्रत्यक्ष दीदार करेगा, जो पृथ्वी से कभी दिखाई नहीं देता। 53 साल से भी ज्यादा समय के बाद (1972) यह पहला अवसर होगा, जब मानव अंतरिक्ष यात्री (तीन अमेरिकी और एक कनाडाई) चंद्रमा के दूरस्थ हिस्से (फार साइड) तक पहुंचेंगे।