Vicky Kaushal ने अभी तक नहीं देखी Dhurandhar 2,
बोले- ‘मुझे पहला पार्ट पसंद आया लेकिन….’
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन की खूब तारीफ हो रही है। लेकिन एक अभिनेता जिन्होंने आदित्य के साथ काम भी किया है अभी तक इस पर कुछ नहीं बोले हैं।
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 में बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने बताया कि उन्होंने अभी तक धुरंधर 2 नहीं देखी है।एक्टर ने फिल्म की तारीफ और कहा- ‘मुझे बहुत खुशी है कि धुरंधर 2 बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है। मुझे पहला पार्ट बहुत पसंद आया, दूसरा पार्ट अभी देखना बाकी है, लेकिन आदित्य एक बेहतरीन फिल्म निर्माता हैं और उनके साथ एक शानदार कास्ट है। मुझे बहुत खुशी है कि फिल्म को सबका इतना प्यार मिल रहा है।’