ICC T20:ICC इवेंट्स में अब तक ये 6 भारतीय खिलाड़ी बने हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, एक ने 3 बार जीता है अवॉर्ड।
मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया ने अब तक 8 आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। इनमें एक संयुक्त रूप से भी जीता गया खिताब शामिल है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 8 में से सिर्फ 4 बार ही ऐसा हुआ है, जब भारतीय टीम खिताब जीती है और भारतीय खिलाड़ी को ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला है। दो और खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड तो मिला है, लेकिन टीम को हार मिली है। इसके अलावा चार बार ऐसा भी हुआ है, जब टीम इंडिया को खिताबी जीत मिली, लेकिन किसी अन्य देश के खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।