महाराष्ट्र में अशोक खरात के खिलाफ दो और मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ जांच कर रही विशेष जांच टीम को फोन पर 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं। इसके साथ ही, शहर के सरकारवाड़ा पुलिस थाने में खरात के खिलाफ कुल दस प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें से आठ यौन उत्पीड़न या शोषण और दो धोखाधड़ी से संबंधित हैं।