Dhurandhar 2 की सफलता का Deepika Padukone ने मनाया ऐसा जश्न, ट्रोल्स की बोलती हुई बंद, फोटो वायरल
रणवीर सिंह इस वक्त सफलता का स्वाद चख रहे हैं। उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर लगातार गर्दा उड़ा रही है। एक तरफ जहां फैंस रणवीर सिंह से काफी इम्प्रेस थे, तो वहीं दीपिका पादुकोण से वे थोड़े नाराज चल रहे थे।
हालांकि, दीपिका पादुकोण ने रणवीर और अपने चाहने वालों को ज्यादा दिनों तक नाराज नहीं रहने दिया। उन्होंने ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस का जश्न कुछ इस तरह मनाया कि फैंस के चेहरों पर भी बड़ी सी स्माइल आ गई।
रणवीर को लेकर रेस्टोरेंट पहुंची दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को देखते हुए हर किसी को यही लग रहा था
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को देखते हुए हर किसी को यही लग रहा था कि एक बड़ी पार्टी होगी, लेकिन दीपिका पादुकोण ने पति को मिली इस सफलता का जश्न बेहद सादगी भरे अंदाज में मनाया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई में लंच आउटिंग के लिए निकले, जहां कपल को चौपाटी के एक साउथ इंडियन कैफे में स्पॉट किया गया।

