ईरान: ईरान के 5 हजार टारगेट ध्वस्त, 50 ईरानी जहाज भी तबाह; अमेरिका ने जारी किया वीडियो।
अमेरिकी सेना ने ईरान पर भारी हमले तेज कर दिए हैं। सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के पहले 10 दिनों में ईरान के अंदर करीब 5,000 लक्ष्यों पर हमले करने का दावा किया है। इस दौरान कम से कम 50 ईरानी जहाजों को नुकसान पहुंचाया या तबाह किया गया है।
CENTCOM ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें एक भूमिगत मिसाइल लॉन्चर पर हमले को दिखाया गया है। वीडियो में प्रोजेक्टाइल गिरते ही बड़ा धमाका होता है। पोस्ट में लिखा है, “ईरानी शासन अपने मिसाइल लॉन्चर छिपाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन अमेरिकी सेना उन्हें ढूंढकर खत्म कर देगी।”