आगरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा: साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे सीएम, ये है पूरा शेड्यूल
।
जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह 10.10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे अमर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा और संघ की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद यथार्थ सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ करेंगे।