Home Breaking News मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के निर्यातकों पर पश्चिम एशिया की अशांति का असर,...

मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के निर्यातकों पर पश्चिम एशिया की अशांति का असर, 500 डॉलर तक बढ़ा कंटेनर भाड़ा।

21
0

मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के निर्यातकों पर पश्चिम एशिया की अशांति का असर, 500 डॉलर तक बढ़ा कंटेनर भाड़ा।

ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध से पश्चिम एशिया में उपजी अशांति का असर मध्य प्रदेश के निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। शिपिंग कंपनियों ने माल भाड़े में 25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। पूर्व में हो चुके सौदों को पूरा करने के चक्कर में कंपनियों का घाटा बढ़ता दिख रहा है।

हर कंटेनर पर अब माल भेजने वाली कंपनियों को 300 से 500 डॉलर तक ज्यादा भाड़ा चुकाना पड़ रहा है। युद्ध यदि लंबा चला तो क्षेत्र से होने वाले निर्यात में भी गिरावट की आशंका बन रही है।इसी सप्ताह शिपिंग कंपनियों ने कंटेनर का भाड़ा बढ़ाने की घोषणा की। यूरोप के लिए 20 फीट और 40 के कंटेनरों का भाड़ा 1500 से 1600 डॉलर कर दिया गया है।